मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee) ने नीट पीजी 2022 मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। नई तारीखों के अनुसार छात्रों को नीट पीजी मॉप-अप राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग के लिए पंजीकरण और पूरा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2022 है।
दो राउंड में असफल छात्र कर सकते हैं पंजीकरण
मेडिकल कॉलेजों में पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रमों की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाता है। वे छात्र जो काउंसलिंग के पहले दो राउंड में सीट सुरक्षित करने में असमर्थ थे, वे मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। मॉप-अप राउंड में प्रवेश कॉलेजों में उपलब्ध रिक्त सीटों की संख्या के आधार पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट - mcc.nic.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। मॉप-अप राउंड के बारे में आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे एएमयू, बीएचयू और डीयू, और आईपी विश्वविद्यालयों (वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल और एएमबीवीआईएमएस, और आरएमएल अस्पताल) की आंतरिक सीटें अखिल भारतीय कोटा के तहत भरी जाएंगी।
नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग
उम्मीदवारों के लिए NEET PG 2022 काउंसलिंग मोप-अप राउंड के लिए आवेदन करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंजीकरण पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाना होगा और आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण पूरा करना होगा। पंजीकरण पूरा करने के बाद छात्र आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए लॉगिन कर सकेंगे और आवंटन प्रक्रिया के लिए कॉलेज और पाठ्यक्रम की पसंद दर्ज कर सकेंगे। च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करने पर उम्मीदवार अपेक्षित शुल्क जमा कर सकते हैं और फाइनल सबमिशन टैब पर क्लिक कर सकते हैं।
ऐसे करें नीट यूजी मॉप अप राउंड आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
- फिर पीजी काउंसलिंग सेक्शन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर मॉप अप राउंड विकल्प का चयन करें।
- विवरण भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म जमा करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रखें।