फॉर्च्यून इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस (FIIB) दिल्ली ने PGDM प्रवेश 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए FIIB की आधिकारिक वेबसाइट - fiib.edu.in पर जा सकते हैं। आवेदक 1500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में FIIB PGDM 2023 आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
एफआईआईबी फीस और कोर्स
एफआईआईबी आवेदन पत्र भरते समय आवेदकों को वैध CAT/MAT/CMAT/ATMA स्कोर जमा करना होगा। फॉर्च्यून इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस में पीजीडीएम के लिए उम्मीदवारों को 8,90,000 रुपये की फीस जमा करनी होगी। एफआईआईबी दिल्ली पीजीडीएम 2023 पात्रता के लिए पीजीडीएम और पीजीडीएम वित्तीय प्रबंधन के लिए उम्मीदवार का स्नातक में न्यूनतम 50% और कैट / मैट / सीएमएटी / एटीएमए में 60% के न्यूनतम स्कोर होना चाहिए।
FIIB PGDM प्रवेश 2023 चयन प्रक्रिया
- सबसे पहले पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- CAT/MAT/CMAT/XAT/GMAT/ATMA परीक्षा में शामिल हों।
- FIIB आवेदन पत्र भरें।
- उम्मीदवारों को FIIB दिल्ली डब्ल्यूएटी और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना आवश्यक है।
- चयनित उम्मीदवारों को ट्यूशन फीस जमा करनी चाहिए।
- अपने दस्तावेजों का सत्यापन करना चाहिए और प्रवेश सुरक्षित करना चाहिए।