फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2022: नीट यूजी पंजीकरण फॉर्म रीसेट या अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू, 7 नवंबर तक मौका

Fri, 04 Nov 2022 02:06 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एमसीसी ने उन नई सीटों की सूची भी जारी की है, जिन्हें एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के राउंड 2 यूजी काउंसलिंग में जोड़ा गया है, जो एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee) ने गुरुवार चार नवंबर को यूजी काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर के लिए रीसेट विकल्प / अनलॉक पंजीकरण शुरू किया है। जो उम्मीदवार अपना पंजीकरण फॉर्म रीसेट या अनलॉक करना चाहते हैं, वे अब एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। लिंक 7 नवंबर की सुबह 8 बजे तक सक्रिय रहेगा। एमसीसी द्वारा उम्मीदवारों को इस विकल्प का बहुत ही सावधानी से उपयोग करने की चेतावनी दी गई है क्योंकि यह एक बार ही किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

9 और 10 नवंबर कोसीट आवंटन प्रक्रिया
यह लिंक समिति द्वारा नीट यूजी 2022 के राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के एक दिन बाद सक्रिय किया गया है। मेडिकल उम्मीदवारों के पास अब राउंड 2 च्वाइस फिलिंग के लिए 8 नवंबर तक का समय है। राउंड 2 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर को सुबह 11 बजे तक और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 7 नवंबर से दोपहर 3 बजे तक है। उसके बाद सीट आवंटन प्रक्रिया 9 और 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी, और उसी का परिणाम 11 नवंबर को जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समिति ने उन नई सीटों की सूची भी जारी की है जिन्हें एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के राउंड 2 यूजी काउंसलिंग में जोड़ा गया है।
 
विज्ञापन

एनआरआई श्रेणी के तहत पंजीकरण
एनआरआई श्रेणी के तहत खुद को पंजीकृत करने के इच्छुक चिकित्सा उम्मीदवारों को अब एनआरआई स्थिति के अपने दावों का समर्थन करने वाले अपने दस्तावेज भेजने के लिए पांच नवंबर की सुबह 10 बजे तक का समय दिया गया है। उन्हें संबंधित दस्तावेज - ug.nri.mcc@gmail.com पर भेजने होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें