एमसीसी की अधिसूचना के अनुसार, जो उम्मीदवार नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए अपनी पसंद को संशोधित नहीं करते हैं, उनके मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के विकल्प को सॉफ्टवेयर द्वारा स्ट्रे वैकेंसी राउंड में प्रोसेस कर दिया जाएगा। उम्मीदवार जो अपनी पसंद को संशोधित करना चाहते हैं, वे 26 नवंबर रात 11:55 बजे तक ऐसा कर सकते हैं। नीट पीजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 27 नवंबर से 28 नवंबर, 2022 के बीच होगी।
वहीं, नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट आवंटन परिणाम 29 नवंबर, 2022 को प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा, एमसीसी ने एक बयान में कहा कि जो उम्मीदवार स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन पीजी काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड में विकल्प भर चुके हैं, उन्हें अपने अकाउंट में लॉग इन करना चाहिए और अपने सभी विकल्पों को हटाकर खाली कर देना चाहिए। ऐसे मामले में सॉफ्टवेयर उनकी पसंद को शून्य चुनेगा और उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं की जाएगी।