फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2023: नीट यूजी के पहले राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Sun, 30 Jul 2023 01:14 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी के पहले राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। इसके पहले शनिवार को अंतरिम रिजल्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2023 Round 1 Seat Allotment Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2023 काउंसलिंग के सीट आवंटन के पहले राउंड का परिणाम जारी कर दिया है। पंजीकृत छात्र पहली सूची आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। इसके पहले शनिवार को अंतरिम रिजल्ट जारी किया गया था।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को अब एमसीसी पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद, उन्हें 31 जुलाई से 04 अगस्त तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। आवंटित संस्थानों में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का सत्यापन 05 से 06 अगस्त से किया जाएगा।

नीट यूजी काउंसलिंग के चार राउंड होंगे। राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। पहला राउंड 20 जुलाई को शुरू हुआ और आखिरी दौर 30 सितंबर को समाप्त होगा। राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 18 अगस्त को जारी किए जाएंगे।


 
विज्ञापन

NEET UG 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर NEET UG 2023 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।

  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें