फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCC NEET UG Counselling: दूसरे राउंड काउंसलिंग के लिए के लिए जोड़ी 614 वर्चुअल सीट, 10 सितंबर तक करें आवेदन

Sun, 08 Sep 2024 12:04 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MCC NEET UG Counselling: एमसीसी द्वारा एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अतिरिक्त सीट जोड़ी गई है। दूसरे राउंड में 614 अतिरिक्त वर्चुअल सीट जोड़ी गई हैं। पंजीकरण विंडो 10 सितंबर तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MCC NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग 2024 में अतिरिक्त 614 सीटें जोड़ी हैं। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण और राउंड-2 के लिए च्वाइस फिलिंग 5 सितंबर को शुरू हो चुकी है। पंजीकरण विंडो 10 सितंबर तक खुली रहेगी। बता दें कि राउंड-2 एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग प्रवेश के लिए कुल 6,947 वर्चुअल भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन


राउंड-2 काउंसलिंग में एमसीसी को भेजे गए दस्तावेजों की जांच के आधार पर कुल 453 उम्मीदवारों को भारतीय से एनआरआई में अनंतिम रूप से परिवर्तित किया है। हालांकि रिपोर्टिंग के समय मूल दस्तावेज जमा करने पर उम्मीदवारों को एनआरआई कोटे के तहत माना जाएगा। दूसरे राउंड में पहली बार आवेदन करने वालों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, उसके बाद कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के नए विकल्प चुनने होंगे। बता दें कि यदि राउंड-2 काउंसलिंग में पंजीकृत किसी अभ्यर्थी को सीट आवंटित नहीं होती है, तो वह बिना नए पंजीकरण के सीधे राउंड 3 में भाग ले सकता है।

बता दें कि 13 सितंबर को नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 घोषित किए होगा। सीट आवंटन के आधार पर उम्मीदवारों को 14 से 20 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों को नीट यूजी च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग सुविधा समाप्त होने से पहले वरीयता क्रम में पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प प्रस्तुत करने होंगे। एमसीसी 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए काउंसलिंग के कुल चार राउंड आयोजित करता है।
विज्ञापन


नई जोड़ी गई एमबीबीएस, बीडीएस की सीटें
यहां मेडिकल कॉलेजों की सूची और एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग के लिए पाठ्यक्रमवार सीटों की संख्या दी गई है।
 
मेडिकल कॉलेज का नाम पाठ्यक्रम और कोट कुल सीट
सरकारी मेडिकल कॉलेज, थलारासिंगी गांव, पडेरू, आंध्रप्रदेश एआईक्यू- एमबीबीएस 8
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नासिक, महाराष्ट्र एआईक्यू- एमबीबीएस 7
मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, हैदराबाद, तेलंगाना अनिवासी भारतीय-बीडीएस
विज्ञापन


भुगतान वाली सीटें
कोटा- बीडीएस
15

15
मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, हैदराबाद, तेलंगाना अनिवासी भारतीय- बीडीएस

भुगतान वाली सीटें कोटा- बीडीएस
15


85
मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, हैदराबाद, तेलंगाना अनिवासी भारतीय- एमबीबीएस

भुगतान वाली सीटें कोटा- एमबीबीएस
30


170
मल्ला रेड्डी मेडिकल कॉलेज फॉर विमेन, हैदराबाद अनिवासी भारतीय- एमबीबीएस

भुगतान वाली सीटें कोटा- एमबीबीएस
30


170
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें