MCC NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग 2024 में अतिरिक्त 614 सीटें जोड़ी हैं। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण और राउंड-2 के लिए च्वाइस फिलिंग 5 सितंबर को शुरू हो चुकी है। पंजीकरण विंडो 10 सितंबर तक खुली रहेगी। बता दें कि राउंड-2 एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग प्रवेश के लिए कुल 6,947 वर्चुअल भर्ती निकाली गई है।
राउंड-2 काउंसलिंग में एमसीसी को भेजे गए दस्तावेजों की जांच के आधार पर कुल 453 उम्मीदवारों को भारतीय से एनआरआई में अनंतिम रूप से परिवर्तित किया है। हालांकि रिपोर्टिंग के समय मूल दस्तावेज जमा करने पर उम्मीदवारों को एनआरआई कोटे के तहत माना जाएगा। दूसरे राउंड में पहली बार आवेदन करने वालों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, उसके बाद कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के नए विकल्प चुनने होंगे। बता दें कि यदि राउंड-2 काउंसलिंग में पंजीकृत किसी अभ्यर्थी को सीट आवंटित नहीं होती है, तो वह बिना नए पंजीकरण के सीधे राउंड 3 में भाग ले सकता है।
बता दें कि 13 सितंबर को नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 घोषित किए होगा। सीट आवंटन के आधार पर उम्मीदवारों को 14 से 20 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों को नीट यूजी च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग सुविधा समाप्त होने से पहले वरीयता क्रम में पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प प्रस्तुत करने होंगे। एमसीसी 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए काउंसलिंग के कुल चार राउंड आयोजित करता है।
नई जोड़ी गई एमबीबीएस, बीडीएस की सीटें
यहां मेडिकल कॉलेजों की सूची और एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग के लिए पाठ्यक्रमवार सीटों की संख्या दी गई है।
| मेडिकल कॉलेज का नाम |
पाठ्यक्रम और कोट |
कुल सीट |
| सरकारी मेडिकल कॉलेज, थलारासिंगी गांव, पडेरू, आंध्रप्रदेश |
एआईक्यू- एमबीबीएस |
8 |
| गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नासिक, महाराष्ट्र |
एआईक्यू- एमबीबीएस |
7 |
| मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, हैदराबाद, तेलंगाना |
अनिवासी भारतीय-बीडीएस
भुगतान वाली सीटें
कोटा- बीडीएस |
15
15 |
| मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, हैदराबाद, तेलंगाना |
अनिवासी भारतीय- बीडीएस
भुगतान वाली सीटें कोटा- बीडीएस |
15
85 |
| मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, हैदराबाद, तेलंगाना |
अनिवासी भारतीय- एमबीबीएस
भुगतान वाली सीटें कोटा- एमबीबीएस |
30
170 |
| मल्ला रेड्डी मेडिकल कॉलेज फॉर विमेन, हैदराबाद |
अनिवासी भारतीय- एमबीबीएस
भुगतान वाली सीटें कोटा- एमबीबीएस |
30
170 |