तीसरे राउंड का कार्यक्रम
नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए विकल्प भरना 5 सितंबर को समाप्त होगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 6 सितंबर से 7 सितंबर के बीच की जाएगी। एमसीसी 8 सितंबर को नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का शेड्यूल
काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण की शुरूआत 31 अगस्त को हुई थी। रजिस्ट्रेशन करने की समय सीमा आज दोपहर 12 बजे तक थी। च्वॉइस फिलिंग 1 से 5 सितंबर तक खुली है। सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 6 से 7 सितंबर के बीच होगी। रिजल्ट 8 सितंबर को आएगा। डॉक्यूमेंट अपलोडिंग 9 सितंबर को होगी। इसके बाद आवंटित उम्मीदवारों को 10 से 18 सितंबर के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी। आगे की प्रक्रिया 19 और 20 सितंबर को होगी।