MCC NEET UG counselling 2024: एमसीसी ने एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों में दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
MCC NEET UG counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने MBBS, BDS कार्यक्रमों में 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों पर प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी) काउंसलिंग 2024 कार्यक्रम को संशोधित किया है। इस संशोधित नीट यूजी काउंसलिंग कार्यक्रम 2024 में दूसरे चरण की पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार mcc.nic.in पर एमबीबीएस, बीडीएस प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के दूसरे राउंड की च्वाइस फिलिंग की तिथि भी 16 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 से 18 सितंबर के बीच की जाएगी और नीट यूजी के दूसरे राउंड के आवंटन परिणाम 19 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि पहले, दूसरे राउंड की सीट आवंटन की 13 सितंबर को घोषणा की जानी थी। जो उम्मीदवार पहले राउंड में आवेदन नहीं कर सके थे, या जिन्हें सीट आवंटित नहीं की गई या अपग्रेडेशन का विकल्प चुना या आवंटित कॉलेज में शामिल नहीं हुए, वे बाद के राउंड में भाग ले सकते हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल
सरकारी और निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस प्रवेश के लिए संशोधित काउंसलिंग कार्यक्रम यहां दिया गया है।
राउंड 2
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2024
तिथि
भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
4-5 सितंबर
पंजीकरण और भुगतान
5-16 सितंबर
विकल्प भरना और लॉक करना
6-16 सितंबर
सीट आवंटन की प्रक्रिया
17-18 सितंबर
परिणाम
19 सितंबर
रिपोर्टिंग और शामिल होना
20-27 सितंबर
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डाटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डाटा साझा करना
28-30 सितंबर
विज्ञापन
राउंड 3
भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
4 अक्तूबर
पंजीकरण और भुगतान
3-8 अक्तूबर
विकल्प भरना और लॉक करना
5-8 अक्तूबर
सीट आवंटन की प्रक्रिया
9-10 अक्तूबर
परिणाम
11 अक्तूबर
रिपोर्टिंग और शामिल होना
12-18 अक्तूबर
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डाटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डाटा साझा करना
19-20 अक्तूबर
भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन