MCC NEET UG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मेडिकल दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस साल, एमसीसी काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करेगी। राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और एक वैकेंसी राउंड। एमसीसी पोर्टल में पंजीकरण विकल्प दाखिल करने और दस्तावेजों को अपलोड करने सहित प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करना होगा।
नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड
नीट यूजी 2023 स्कोरकार्ड
कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के लिए)
कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
आईडी प्रमाण (आधार या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
आठ पासपोर्ट आकार के फोटो
अंतरिम आवंटन पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)