फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counseling-2023: चौथे राउंड के सीट आवंटन के बाद पांचवें राउंड की तैयारी, जानें पूरी प्रक्रिया

Wed, 19 Jul 2023 06:21 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार से ज्यादा सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के चौथे राउंड के सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को 19 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी थी।
विज्ञापन
JoSAA Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT-NIT Josaa Counseling 2023: देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार से ज्यादा सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के चौथे राउंड के सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को 19 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी थी। छात्रों को अपलोड किए गए दस्तावेजों में जोसा द्वारा कमी पाई जाने पर आई क़्वेरी आने पर 20 जुलाई शाम 05 बजे तक रिस्पॉन्स करना आवश्यक है, अन्यथा वे काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रत्येक राउंड में अपने द्वारा चुने हुए काउंसलिंग विकल्प फ्लॉट को स्लाइड और फ्रीज एवं स्लाइड को फ्लॉट और फ्रीज में बदलने का विकल्प मिलेगा। पाचवे राउंड की सीट आवंटन 21 जुलाई को शाम 05 बजे जारी किया जायेगा।

विज्ञापन

आईआईटी सीट विड्रॉल 24 जुलाई तक

एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार ऐसे विद्यार्थी जो जोसा काउंसलिंग के पांचवे राउंड तक अपनी आवंटित आईआईटी सीट से संतुष्ट नहीं होंगे और अगले वर्ष जेईई-एडवांस्ड-2024 परीक्षा देने के इच्छुक हैं,उन्हें निर्धारित तिथि 24 जुलाई शाम 5 बजे तक आईआईटी सीट विड्रॉल करवाना आवश्यक है, अन्यथा वह अगले वर्ष जेईई-एडवांस्ड परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

बशर्ते ऐसे विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड परीक्षा की अन्य पात्रताओं को पूरा करते हों। आवंटित  सीट छोड़ने की शर्त केवल आईआईटी में प्रवेश के लिए ही जेईई-एडवांस्ड परीक्षा पर लागू  होती है, जबकि एनआईटी सिस्टम से आवंटित सीट छोड़ने या नहीं छोड़ने की बाध्यता अगले वर्ष की जेईई-एडवांस्ड एवं  जेईई-मेन देने की पात्रता पर लागू नहीं होती है।
विज्ञापन

तीन से 21 अगस्त के मध्य सीएसएबी काउंसलिंग

एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार जोसा काउंसलिंग के बाद एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई की खाली सीटों के लिए सीएसएबी द्वारा स्पेशल राउंड काउंसलिंग 03 अगस्त  से 21 अगस्त  के मध्य दो राउंड में कराई जाएगी। काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स को 03 से 08 अगस्त के मध्य रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करनी होगी। पहले राउंड का सीट आवंटन 08 अगस्त को जारी किया जायेगा। 08 से 11 अगस्त के मध्य पहले राउंड की ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। दूसरे राउंड का सीट आवंटन 12 अगस्त को जारी होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें