फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2025: नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का अनंतिम आवंटन परिणाम जारी; कल तक जमा करें आपत्ति

Sat, 21 Feb 2026 06:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग के अंतिम चरण का अनंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी हो चुका है। इस दौर में कुल 2,799 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। परिणाम पर 22 फरवरी तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
 
विज्ञापन
MCC NEET PG 2025 Counselling - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025 Seat Allotment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के अंतिम स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी है। इस चरण में कुल 2,799 उम्मीदवारों को एमडी, एमएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीटें आवंटित की गई हैं। यह राउंड उन अभ्यर्थियों के लिए था, जिन्हें पहले के चरणों में सीट नहीं मिल सकी थी या जिन सीटों पर अब भी रिक्तियां बची हुई थीं।

विज्ञापन


उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट एमसीसी.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल परिणाम में कोई त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है, तो वह 22 फरवरी सुबह 11 बजे तक एमसीसीresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के बाद ही अंतिम सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी किया जाएगा।

प्रोविजनल परिणाम पर एमसीसी की अहम चेतावनी

समिति ने अपने आधिकारिक नोटिस में साफ किया है कि यह प्रोविजनल परिणाम केवल संकेतात्मक है और इसमें परिवर्तन संभव है। इस सूची के आधार पर कोई भी उम्मीदवार आवंटित सीट पर कानूनी अधिकार का दावा नहीं कर सकता और न ही इसे अदालत में चुनौती दी जा सकती है। अंतिम परिणाम जारी होने के बाद ही सीट की स्थिति स्पष्ट मानी जाएगी।

एमसीसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही अपना अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करें और संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करें।

कितनी सीटें भरी गईं, कितनी रहीं खाली?

इस अंतिम स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए कुल 2,980 रिक्त सीटों की अधिसूचना जारी की गई थी। इनमें से 2,799 सीटों पर आवंटन किया गया है, जबकि 181 सीटें अभी भी खाली रह गई हैं। जारी सूची के अनुसार 18 सीटें एएफएएस (आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज) श्रेणी के तहत और 73 सीटें एनआरआई श्रेणी के अंतर्गत आवंटित की गई हैं।
  • कुल अधिसूचित रिक्त सीटें: 2,980
  • कुल भरी गई सीटें: 2,799
  • कुल खाली बची सीटें: 181
  • आवंटित पाठ्यक्रम: MD, MS और डिप्लोमा
  • एएफएमएस (Armed Forces Medical Services) श्रेणी में आवंटित सीटें: 18
  • एनआरआई श्रेणी में आवंटित सीटें: 73

रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया

अंतिम राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 22 से 28 फरवरी के बीच अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इस दौरान उन्हें प्रवेश से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। समयसीमा का पालन न करने पर प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी - जारी हो चुका है
  • रिजल्ट में त्रुटि पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि - 22 फरवरी, सुबह 11 बजे तक
  • फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी - आपत्तियों की समीक्षा के बाद
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन प्रक्रिया - 22 फरवरी से 28 फरवरी तक
विज्ञापन

एमसीसी आवंटित उम्मीदवारों का डेटा संबंधित राज्य काउंसलिंग समितियों के साथ भी साझा करेगा, ताकि दोहरी सीट आवंटन या अन्य प्रशासनिक त्रुटियों को समाप्त किया जा सके।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी नई सूचना या अंतिम परिणाम से संबंधित अपडेट तुरंत प्राप्त हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें