फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBOSE Results 2023: मेघालय बोर्ड रिजल्ट को लेकर फर्जी प्रेस विज्ञप्ति वायरल, बोर्ड ने कहा-अफवाहों से बचें

Fri, 05 May 2023 04:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Meghalaya Board Results: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द ही 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meghalaya Board 10th 12th Result Date: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द ही 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेगा। परीक्षा में शामिल रहे छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट  mbose.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इस बीच रिजल्ट की तारीखों को लेकर फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की तरफ से कहा गया है कि बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा नियत समय में की जाएगी। छात्र और अभिभावक मेघालय बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख के बारे में फर्जी खबरों का शिकार होने से बचें। एमबीओएसई ने नोटिस जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की गई है।

तीन मई, 2023 के नोटिस में, MBOSE ने कहा है कि SSLC और HSSLC आर्ट्स के लिए मेघालय बोर्ड रिजल्ट की तारीखों के बारे में जारी प्रेस नोट फर्जी है। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, MBOSE परिणाम 19 मई, 2023 को घोषित होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

मेघालय बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 03 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित की गईं, जबकि थ्योरी परीक्षा 01 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें