फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May School Holiday: मई में बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-अजहा; जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Thu, 30 Apr 2026 05:42 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

School Closed In May 2026: मई 2026 में स्कूलों का शेड्यूल छुट्टियों और गर्मी के कारण बदल सकता है। बुद्ध पूर्णिमा और बकरीद जैसे अवकाश के साथ कई राज्यों में समर वेकेशन शुरू हो चुका है। कुछ जगहों पर स्कूल टाइमिंग भी बदली गई है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

May School Holiday List 2026: बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है या छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी हैं। मई 2026 में देशभर के स्कूलों का शेड्यूल छुट्टियों, वीकेंड और राज्यों के समर वेकेशन के कारण अलग-अलग रहेगा। आइए जानते हैं कि मई 2026 में स्कूल-कॉलेज कब-कब बंद रहेंगे।

विज्ञापन


मई महीने के पहले ही दिन, यानी 1 मई 2026 को लेबर डे है जिसे मजदूर दिवस, श्रमिक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी कहा जाता है। इसके अलावा, इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है। वहीं, मई में ईद-उल-अजहा जैसे त्योहार भी पड़ रहे हैं।

मई 2026 की प्रमुख छुट्टियां

मई महीने की शुरुआत ही एक बड़े राष्ट्रीय अवकाश से हो रही है।
  • 1 मई 2026: बुद्ध पूर्णिमा (देशभर में अवकाश)
  • 27 मई 2026: ईद-उल-अजहा (कई राज्यों में छुट्टी)
  • 9 मई 2026: दूसरा शनिवार
  • 23 मई 2026: चौथा शनिवार
इन छुट्टियों के अलावा रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी रहेगा। 3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार होने के कारण सरकारी छुट्टी रहेगी।

अब बात करें स्कूलों की छुट्टियों की तो भारत में अधिक गर्मी होने के कारण मई में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक स्कूल फिर से खुल सकते हैं। हालांकि, गर्मी ज्यादा पड़ी तो स्कूलों की छुट्टियों की तारीख प्रभावित हो सकती है।

कई राज्यों में बदला स्कूल टाइम

महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह कर दिया गया है। अधिकतर स्कूल अब सुबह से दोपहर तक ही चल रहे हैं, ताकि बच्चों को लू और तेज धूप से बचाया जा सके। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालयों में भी 8 मई से 16 जून तक गर्मी की छुट्टियां तय की गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और स्कूल से लें सटीक जानकारी

कुल मिलाकर मई 2026 में स्कूलों की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं हैं, बल्कि हर राज्य में स्थानीय मौसम और प्रशासनिक फैसलों के अनुसार अलग-अलग शेड्यूल लागू किया गया है।

नोट: छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टी से संबंधित सटीक जानकारी के लिए स्कूल और स्थानीय प्रशासन से संपर्क जरूर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें