फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APOSS SSC Inter Result: आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल एसएससी और इंटर के नतीजे घोषित, ऐसे डाउनलोड करें मार्क्स मेमो

Thu, 30 Apr 2026 04:02 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

APOSS SSC Inter Result 2026: आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी (APOSS) ने एसएससी और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर मार्क्स मेमो डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें अंक, रिजल्ट स्टेटस और जरूरी निर्देश शामिल हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APOSS SSC Inter Result 2026: आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी ने एसएससी और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी द्वारा मार्च-अप्रैल सत्र के ये परिणाम 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किए गए। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट apopenschool.ap.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन


जारी किए गए रिजल्ट के साथ छात्रों को मार्क्स मेमो भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और पास या फेल की स्थिति जैसी जानकारी शामिल होती है। इसके अलावा ग्रेड या डिवीजन और बोर्ड द्वारा जारी कुछ जरूरी निर्देश भी इस मार्क्स मेमो में दिए गए हैं।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मार्क्स मेमो को ध्यान से जांच लें और उसकी कई कॉपी सुरक्षित रखें। आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए यह दस्तावेज बेहद महत्वपूर्ण होगा।

अब छात्रों के सामने अगला कदम तय करने का समय है। वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं या रोजगार के अवसरों की ओर बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apopenschool.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एसएससी या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित परीक्षा के लिंक का चयन करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका मार्क्स मेमो दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें