फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आसान सवाल जिसमें उलझ गए हैं लाखों लोग, क्या आपको पता है इसका जवाब

Thu, 01 Aug 2019 12:53 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maths Puzzle
विज्ञापन

मैथ्स एक बेहद रोचक विषय है। कई बार इसके सवाल हमें दिखने में तो काफी आसान लगते हैं, लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। मैथ्स का एक सवाल सोशल मीडिया (ट्विटर) पर काफी ट्रेंड हो रहा है। यह सवाल दिखने में बेहद आसान है, लेकिन दुनिया भर से लाखों लोग इसमें उलझ कर रह गए हैं। लोग इस सवाल का सही जवाब नहीं ढूंढ पा रहे हैं। यह एक रोचक माइंड गेम है जो सोशल मीडिया पर बेहद चर्चा में है। आगे देखें वह सवाल और बताएं कि क्या आपको इसका सही जवाब पता है?

विज्ञापन

इस सवाल को पहली बार सोशल मीडिया पर किसने पोस्ट किया, इसका तो पता नहीं। लेकिन थोड़े समय में ही यह तेजी से वायरल होने लगा। लोग तेजी से इसे री-पोस्ट, री-ट्वीट कर दूसरों को इसे सॉल्व करने की चुनौती दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि 'मैंने पहले पैरेंथेसिस, फिर मल्टीप्लीकेशन, फिर डिवाइड किया। मेरे अनुसार इसका जवाब 1 होना चाहिए।' लेकिन लोगों ने उसे बताया कि उसका ये जवाब गलत है। इसके बाद उसने दोबारा ट्वीट किया कि 'मुझे बाद में समझ आया कि डिवीजन पहले करना चाहिए। इसलिए मैं मैथ्स में अच्छा नहीं कर पाया।'

ये भी पढ़ें : QS Ranking: जानें छात्रों के लिए देश और दुनिया में कौन से शहर हैं सबसे अच्छे
विज्ञापन


जो भी इस सवाल को देख रहा है, इसे एक बार सॉल्व करने की कोशिश जरूर कर रहा है। लोग इसपर अपने जवाब पोस्ट कर रहे हैं। तो दूसरे उन्हें ये समझा रहे हैं कि उनका जवाब गलत क्यों है।अलग-अलग पोस्ट पर दुनिया भर से लोगों के रोचक कमेंट्स भी आ रहे हैं। आप भी इस माइंड गेम का हिस्सा बन कर इस सवाल को सॉल्व करने की कोशिश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : ...तो क्या निजी और सरकारी स्कूलों के बीच भेदभाव कर रहा है सीबीएसई, इस बात पर हुआ विवाद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें