प्रवेश पत्र को ऐसे करें डाउनलोड
1. सबसे पहले अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
2. होम पेज में उपलब्ध मैट 2021 प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
3. मैट 2021 की लॉग इन आईडी और पासवर्ड को प्रवेश पत्र के लिंक पर भरें।
4. आपका मैट 2021 प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
मैट 2021 परीक्षा के पंजीकरण की तिथि 2 दिसंबर तक बढ़ाई
अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) ने मैट 2021 परीक्षा के पंजीकरण की तिथि को 2 दिसंबर 2021 के दिन दोपहर 1 बजे तक बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एआईएमए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
इस
डायरेक्ट लिंक पर जाकर मैट 2021 परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी उम्मीदवारों को मिल जाएगी।