रिजल्ट में चेक करें ये विवरण
परिणाम में रोल नंबर, छात्र का नाम, स्कूल, डिवीजन, विषयवार बाहरी अंक, विषयवार आंतरिक अंक और कुल अंक सहित प्रमुख विवरण दिए जाते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन मार्कशीट में उल्लिखित विवरणों अच्छे से चेक करें।
फेल छात्र दे सकेंगे कंपार्टमेंटल परीक्षा
एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से मणिपुर बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पिछले साल कक्षा 10वीं में कुल 37,547 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 34,931 पास हुए, पास प्रतिशत 93.03% रहा था। 19,087 छात्रों में से 18,995 छात्र शामिल हुए और 17,678 पास हुए, जिससे पास प्रतिशत 93.07% रहा। 18,628 छात्राओं में से 18,552 शामिल हुए और 17,253 पास हुईं, जिससे पास प्रतिशत 93% रहा।
Manipur HSLC Result Download: ऐसे चेक करें मणिपुर बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट
मणिपुर बोर्ज कक्षा 10वीं के छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले मणिपुर बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in. पर जाएं।
- 'मणिपुर हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 2025' शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपके डिवाइस की स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य की जरूरतों के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर लें और उसे सेव कर लें।