आईएएस मनदीप के. भंडारी के पास कौन सी डिग्री?
मनदीप के. भंडारी का शैक्षणिक सफर सामान्य प्रशासनिक पृष्ठभूमि से थोड़ा अलग रहा है।
- उन्होंने पहले चिकित्सा की पढ़ाई की और एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।
- उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से पढ़ाई की।
- इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की और भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए।
- उनकी शैक्षणिक योग्यता में चिकित्सा और शल्य चिकित्सा से जुड़ी पढ़ाई दर्ज है।
एमबीबीएस के बाद यूपीएससी की ओर बढ़े
मनदीप भंडारी ने चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा के जरिए प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुना। 2001 बैच के आईएएस अधिकारी के तौर पर उनका सरकारी सेवा का अनुभव अब दो दशक से अधिक का हो चुका है। उनके करियर में जिला स्तर की प्रशासनिक जिम्मेदारियों से लेकर केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में वरिष्ठ पदों तक का अनुभव शामिल रहा है।
आईएएस के तौर पर किन-किन पदों पर रहे?
मनदीप के. भंडारी ने अपने प्रशासनिक करियर में कई तरह की जिम्मेदारियां संभाली हैं। उनके कार्य अनुभव में संयुक्त सचिव, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव, उपायुक्त, अतिरिक्त विकास आयुक्त, अतिरिक्त सचिव और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जैसे पद शामिल रहे हैं।
- उनकी तैनातियां केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर समेत अलग-अलग प्रशासनिक स्तरों पर रही हैं।
- नियुक्ति से पहले वे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे।