फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS Inter Result 2020 Live Updates: इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष में 60.1 प्रतिशत और द्वितीय वर्ष में 68.86 फीसदी रहा परिणाम

Thu, 18 Jun 2020 04:42 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Live Manabadi TS Inter Results 2020, TSBIE Telangana Intermediate 1st, 2nd Year Results 2020: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) गुरुवार को इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड वर्ष के परिणाम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर तीन बजे बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। इस साल इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर के लिए 9.65 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट  tsbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर जारी होगा।
विज्ञापन
TS Intermediate Result 2020 Live: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:26 PM, 18-Jun-2020

टीएस बोर्ड ने जारी किया शिकायत संबंधित पोर्टल

Telangana TS Inter result 2020: तेलंगाना बोर्ड ने छात्रों को इंटर रिजल्ट से संबंधित कोई भी शिकायत होने पर अपनी शिकायत बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट के कंप्लेन पोर्टल bigrs.telangana.gov.in के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

04:17 PM, 18-Jun-2020

इंटर द्वितीय वर्ष में 12वीं परीक्षा में इस साल पास प्रतिशत 68.8 फीसदी रहा

Telangana TS Inter result 2020: इंटर द्वितीय वर्ष में इस साल पास प्रतिशत 68.8 फीसदी रहा, वहीं पिछले साल छात्रों का पास प्रतिशत 70.8 था।

04:14 PM, 18-Jun-2020

पिछले साल प्रथम वर्ष में 66 प्रतिशत छात्र हुए थे पास

Telangana TS Inter result 2020: पिछले साल जहां प्रथम वर्ष में 66 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, वहीं इस बार पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 60.1 रहा।

विज्ञापन
04:05 PM, 18-Jun-2020

प्रथम वर्ष का परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले रहा कम

Telangana TS Inter result 2020: टीएस बोर्ड प्रथम वर्ष 12वीं का परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले, इस वर्ष कम रहा। 

04:01 PM, 18-Jun-2020

द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 68.86% छात्र हुए हैं पास

Telangana TS Inter result 2020: टीएस इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 68.86% छात्र हुए हैं पास। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.15% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.10% रहा है।

विज्ञापन
03:54 PM, 18-Jun-2020

इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा 2,63,463 अभ्यर्थी हुए पास

Telangana TS Inter result 2020: टीएस बोर्ड इंटर प्रथम वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले 4,31,358 छात्रों में से 2,63,463 अभ्यर्थी पास हुए हैं।

03:52 PM, 18-Jun-2020

परिणाम को जल्द जारी करने के लिए बढ़ी मूल्यांकन केंद्रों की संख्या

Telangana TS Inter result 2020: बोर्ड ने परिणाम को जल्द जारी करने के लिए मूल्यांकन केंद्रों को 12 से बढ़ाकर 21 कर दिया था।

03:44 PM, 18-Jun-2020

प्रथम वर्ष में 2.8 लाख स्टूडेंट्स पास

Telangana TS Inter result 2020: प्रथम वर्ष में 2.8 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

03:39 PM, 18-Jun-2020

प्रथम वर्ष में लड़कियों ने मारी बाजी

Telangana TS Inter result 2020:  प्रथम वर्ष में लड़कियों का पास प्रतिशत 67.74% है, जबकि लड़कों का सफलता प्रतिशत 52.30% है।

03:36 PM, 18-Jun-2020

प्रथम वर्ष के में कुल पास प्रतिशत 60.1 रहा

Telangana TS Inter result 2020: प्रथम वर्ष के में पास होने वाले छात्रों का कुल प्रतिशत 60.1% है।

03:33 PM, 18-Jun-2020

इतना रहा इस वर्ष का पास प्रतिशत

Telangana TS Inter result 2020: 60.1 प्रतिशत छात्र प्रथम वर्ष में उत्तीर्ण हुए हैं और 68.86 प्रतिशत छात्र द्वितीय वर्ष में सफल हुए।

03:24 PM, 18-Jun-2020

करीब 9.65 लाख विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म

Telangana TS Inter result 2020: करीब 9.65 लाख विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का परिणाम।

03:22 PM, 18-Jun-2020

इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित

Telangana TS Inter result 2020: शिक्षा मंत्री द्वारा इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित।

03:18 PM, 18-Jun-2020

इन वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं अपना परिणाम

Telangana TS Inter result 2020: इन वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं अपना परिणाम।

- tsbie.cgg.gov.in
- bie.telangana.gov.in
- results.cgg.gov.in
- results.amarujala.com

03:13 PM, 18-Jun-2020

पिछले दो वर्षों से लड़कियां का लड़कों से बेहतर प्रदर्शन रहा

Telangana TS Inter result 2020: इंटरमीडिएट रिजल्ट में पिछले दो वर्षों से लड़कियां लगातार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

03:11 PM, 18-Jun-2020

Telangana TS Inter result 2020: ऐसे मिलते हैं ग्रेड

Telangana TS Inter result 2020: 12वीं परीक्षा में ऐसे तय किए जाते हैं ग्रेड

ग्रेड ए - 75 फीसदी से अधिक
ग्रेड बी - 60 से 75 फीसदी
ग्रेड सी - 50 टीपी 60 फीसदी
ग्रेड डी - 35 से 50 फीसदी

03:04 PM, 18-Jun-2020

शिक्षा मंत्री पी. सबिता रेड्डी करेंगे परिणाम की घोषण

Telangana TS Inter result 2020: इंटर परीक्षा के परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री पी. सबिता रेड्डी द्वारा की जाएगी।

03:02 PM, 18-Jun-2020

कुछ ही देर में जारी होने वाला है परीक्षा परिणाम

Telangana TS Inter result 2020: कुछ ही समय में जारी होने वाला है परीक्षा परिणाम।

02:52 PM, 18-Jun-2020

दूसरे वर्ष में 4,85,345 छात्र परीक्षा में हुए उपस्थित

Telangana TS Inter result 2020:  दूसरे वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 4,85,345 रही थी।

02:48 PM, 18-Jun-2020

प्रथम वर्ष की परीक्षा में 480531 अभ्यर्थी हुए थेे शामिल

Telangana TS Inter result 2020: इस साल प्रथम वर्ष में कुल 480531 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। 

02:40 PM, 18-Jun-2020

इस साल प्रथम और द्वितीय वर्ष 9.65 लाख छात्र हुए शामिल

Telangana TS Inter result 2020: इस साल प्रथम और द्वितीय वर्ष दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 9.65 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

02:34 PM, 18-Jun-2020

वर्ष 2019 सेकेंड ईयर में इतने छात्र-छात्राएं हुई पास

Telangana TS Inter result 2020: वर्ष 2019 में सेकेंड ईयर में 58.25 फीसदी लड़के और 71.5 फीसदी लड़िकयां पास हुईं थीं।

02:32 PM, 18-Jun-2020

2019 में सेकेंड ईयर में इतना रहा पास प्रतिशत

Telangana TS Inter result 2020: पिछले वर्ष सेकेंड ईयर का पास प्रतिशत 65 फीसदी रहा था। 

02:27 PM, 18-Jun-2020

पिछले वर्ष 2019 इतने छात्र-छात्राएं हुई पास

Telangana TS Inter result 2020: पिछले वर्ष में 53.14 फीसदी लड़के और 62.2 फीसदी लड़कियां पास हुई थी। 

02:22 PM, 18-Jun-2020

TS Inter result 2020: 2019 में 65 प्रतिशत रहा परिणाम

Telangana TS Inter result 2020: पिछले साल इंटरमीडिएट का रिजल्ट 65 फीसदी रहा था। फर्स्ट ईयर का पास प्रतिशत 59.8 फीसदी था।

02:19 PM, 18-Jun-2020

पिछली साल 18 अप्रैल को जारी हुआ था परिणाम

Telangana TS Inter result 2020: साल 2019 में बोर्ड ने इंटरमीडिएट रिजल्ट 18 अप्रैल को ही जारी कर दिया था। इस बार लॉकडाउन की वजह से देरी हुई है।
 

02:11 PM, 18-Jun-2020

Telangana TS Inter result 2020: तेलंगाना राज्य बोर्ड दो हिस्सों में विभाजित

Telangana TS Inter result 2020: तेलंगाना राज्य बोर्ड दो हिस्सों में विभाजित है। तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन दसवीं की परीक्षा आयोजित करता है। जबकि तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन 11वीं व 12वीं के इंटरमीडिएट एग्जाम (इंटर सेकेंड ईयर) आयोजित करता है।

02:07 PM, 18-Jun-2020

Telangana TS Inter result 2020: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Telangana TS Inter result 2020: अपना परिणाम ऐसे चेक करें

-  सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in है।
- यहां होम पेज पर विद्यार्थियों को रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां विद्यार्थियों को अपना विवरण भरना होगा।
- इसके बाद विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।

02:02 PM, 18-Jun-2020

Telangana TS आज जारी करेगा इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड वर्ष के परिणाम

Telangana TS Inter result 2020: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) आज इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड वर्ष के परिणाम जारी करेगा।

11:24 AM, 18-Jun-2020

TS Inter Result 2020 Live Updates: इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष में 60.1 प्रतिशत और द्वितीय वर्ष में 68.86 फीसदी रहा परिणाम

Telangana TS Inter result 2020:  करीब 9.65 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आज होगा खत्म, तेलंगाना बोर्ड आज जारी करेंगा कक्षा 12वीं का परिणाम।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें