तेलंगाना स्टेट बोर्ड ने बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की तरफ से सोमवार को ही बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इस साल बारहवीं कक्षा में 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया गया है जिसके चलते किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया गया है। दरअसल, बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।