फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra SSC 10th Result: जल्द जारी होने वाला है कक्षा 10वीं का परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Thu, 15 Jul 2021 11:30 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एमएसबीएसएचएसई जल्द ही महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड के परिणाम जारी करेगा। सूत्रों के अनुसार परिणाम घोषित करने की तैयारी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र एसएससी 2021
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) द्वारा इस सप्ताह महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड के परिणाम 2021 घोषित किए जा सकते हैं। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद यह mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि बोर्ड  ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 10वीं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि महाराष्ट्र कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार होगा परिणाम

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के जरिए घोषित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार स्कूल स्तर पर नियमित, निजी और पुन: परीक्षा देने वाले छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा।

अंतिम चरण में है परिणाम जारी करने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएससी के परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। छात्रों के अंक अपलोड करने का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। स्कूलों से छात्रों के अंकों की जानकारी मंडल बोर्ड को भेजी जाएगी। एक बार सभी जानकारी एकत्र हो जाने के बाद, 10वीं परीक्षा के अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए राज्य बोर्ड को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे तैयार होगा कक्षा 10वीं का परिणाम

महाराष्ट्र 10वीं के परिणाम की तारीख और समय जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। बता दें कि इस वर्ष महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कोरोना महामारी के कारण एसएससी बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। जिसके बाद महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड ने मूल्यांकन मानदंड तैयार किया था। इसके अनुसार, छात्रों का मूल्यांकन कक्षा नौवीं और कक्षा दसवीं में उनके प्रदर्शन के आधार कक्षा दसवीं का अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। कुल 100 अंकों में से 50 अंक कक्षा 9वीं के प्रदर्शन से होंगे। कक्षा 10वीं के साल भर के आंतरिक मूल्यांकन से तीस अंक आएंगे और 20 अंक प्रैक्टिकल या होमवर्क या असाइनमेंट के होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें