फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोविड-मुक्त क्षेत्रों में अगले हफ्ते से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं

Thu, 08 Jul 2021 12:07 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • महाराष्ट्र में कोविड-मुक्त क्षेत्रों में अगले हफ्ते से फिर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। सूबे की सरकार ने उन क्षेत्रों में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है, जहां पिछले एक महीने में कोई सक्रिय कोविड  मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोविड-मुक्त क्षेत्रों में अगले हफ्ते से फिर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। सूबे की सरकार ने उन क्षेत्रों में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है, जहां पिछले एक महीने में कोई सक्रिय कोविड  मामला सामने नहीं आया है। स्कूल शिक्षा विभाग की मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि स्कूलों को आठवीं से लेकर बारहवीं के छात्रों के लिए 15 जुलाई से ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक एसएसएलसी एग्जाम 2021: 15 जुलाई व 17 जुलाई को मॉक टेस्ट, 19 जुलाई से परीक्षा शुरू

उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम तबके के बच्चों तक पहुंचने के लिए सह-शैक्षिक दृष्टिकोण रखना समय की मांग बन गया है। गायकवाड़ ने कहा कि स्कूलों के फिर से खुलने से पहले सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के सदस्यों को टीकाकरण की आवश्यकता है। उन्होंने सरकारी आदेश साझा करते हुए कहा कि स्कूलों के फिर से शुरू होने से पहले संबंधित स्कूलों में सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का कोरोना टीकाकरण प्राथमिकता के रूप में किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NEET 2021: 5 सितंबर को होगी परीक्षा, जानिए क्या है इस खबर का सच, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम का कड़ाई से पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। स्कूल शुरू करने से पहले राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियम तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोविड-मुक्त क्षेत्रों पर निर्णय लेने के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। समिति में कलेक्टर, स्कूल के प्राचार्य और स्वास्थ्य अधिकारी शामिल होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में समिति का अध्यक्ष ग्राम पंचायत का मुखिया होगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें