महाराष्ट्र स्कॉलरशिप परीक्षा 2021 का आयोजन 23 मई को होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। जहां एक तरफ लगभग सभी परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं, वहीं अभी तक इस परीक्षा को स्थगित करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण के बीच इस परीक्षा को लेकर कई विद्यार्थियों ने अपनी चिंता जाहिर की है। एमसीएसई पीयूपी और पीएसएस परीक्षा का आयोजन भी 23 मई को होना है। पहले यह परीक्षा पिछले महीने होनी थी।
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: जुलाई तक के लिए स्थगित हो सकती है 12वीं की परीक्षा
एमएससीई स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन पहले 25 अप्रैल को होना थी, लेकिन इसे 23 मई को कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के अत्यधिक खतरे को देखते हुए कई स्टेट लेवल और राष्ट्रीय परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं, वहीं अभी तक इस परीक्षा के स्थगित होने को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। जेईई, नीट के साथ ही इस वक्त सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। ऐसी स्थिति में इस परीक्षा का आयोजन करना कठिन है।