एसएससी और एचएससी पूरक परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा। परिणाम विवरण में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, जन्म तिथि, कुल अंक, योग्यता स्थिति के बारे में दर्ज होगा।
पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन
जो छात्र महाराष्ट्र पूरक परीक्षा परिणाम में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे मंगलवार 29 अगस्त से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 सितंबर तक है। उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की एक फोटोकॉपी की आवश्यकता होगी और पुनर्मूल्यांकन शुल्क का भुगतान करना होगा।