महाराष्ट्र बोर्ड कल यानी कि 16 जुलाई को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से 16 जुलाई दोपहर 1 बजे दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत करते हुए कहा कि कल एक बजे दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 12वीं परिणाम: बोर्ड ने अंकों को मॉडरेट करने के दिए आदेश, जानिए क्या है इसका मतलब
दसवीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें कि इस वर्ष महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा नौवीं और कक्षा दसवीं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर दसवीं का अंतिम परिणाम तैयार किया है। कुल 100 अंकों में से 50 अंक कक्षा 9वीं के प्रदर्शन से होंगे। कक्षा 10वीं के साल भर के आंतरिक मूल्यांकन से तीस अंक आएंगे और 20 अंक प्रैक्टिकल या होमवर्क या असाइनमेंट के होंगे।