बच्चों की लोकप्रिय क्विज 'डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग' के सीजन-4 की शुरुआत हो चुकी है और सैकड़ों स्कूलों के हजारोंं विद्यार्थियों ने इसमें भागीदारी भी सुनिश्चित कर ली है।
इसका उद्देश्य है प्रत्येक विद्यार्थी को खुशी, संतोष और आत्मविश्वास से भरी प्रगति करने में मदद करना।इसमें भाग लेना एकदम सहज और निःशुल्क है जिससे विद्यार्थियों को अपना कौशल दिखाने का उचित अवसर मिल सकेगा। इस क्विज के आयोजन में अमर उजाला बतौर मीडिया पार्टनर जुड़ा है।
ये क्विज स्कूल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों में कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 10 तक के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। क्विज के सभी प्रतिभागियों को बाईजूस लर्निंग ऐप पर 60 दिनों का निशुल्क प्रवेश, 5000 रुपये मूल्य की स्कॉलरशिप (जो बाईजूस के किसी भी भुगतान वाले कोर्स पर लागू होगी ) और सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
बाईजूसके मार्केटिंग हेड अतीत मेहता का कहना है कि तकनीक और रचनात्मकता के सामंजस्य के साथ वह छात्रों को सीखने के दौरान व्यस्त रहने के लिए नवोन्मेषी तरीके ला रहे हैं।
डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग युवा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में योगदान देने के एक साधन के रूप में शुरू किया गया प्रयास है, उनका कहना है कि क्विज में भाग लेने वाले 30000 स्कूलों के छात्रों के साथ, सीजन-4 उत्साह, मस्ती और सीखने की चाह को दोगुना कर देगा।
डिस्कवरी के शॉन नंजप्पा चंदिरा का कहना है कि डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग, स्कूल कैलेंडर में बहुप्रतीक्षित आयोजनों में से एक है। यह छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने के अवसर प्रदान करता है। उनका मानना है कि महामारी के कारण स्कूल बंद होने से विद्यार्थियों में क्विज में भाग लेने की उत्सुकता बढ़ गई है।
हर राज्य की शीर्ष टीम डिस्कवरी व डिस्कवरी किड्स पर दिखाए जाने वाले टीवी राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी।
नौ विजेता छात्र अपने स्कूल के प्राचार्य या शिक्षक के साथ नासा की रोमांचक यात्रा पर जा सकेंगे
भाग लेने का तरीका
क्विज के पहले चरण में शामिल होने के लिए अपने मोबाइल में डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग ऐप डाउनलोड करें अथवा निचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
For Android:
https://byjudssl.app.link/downloadapp
For iOS:
https://byjudssl.app.link/downloadapp