महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2021 आयोजित करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), एसएससी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा 22 सितंबर से और एचएससी कक्षा 12वीं के छात्र की परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होंगी। महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम 2021 से असंतुष्ट अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन परीक्षाओं के लिए जारी किया कार्यक्रम
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- mahahsscboard.in पर आधिकारिक शेड्यूल देख सकते हैं। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेड्यूल जारी किया। एसएससी, एचएससी थ्योरी परीक्षा, बाय-फोकल और सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी गई हैं। महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत कार्यक्रम नीचे देखें।