फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSBSHSE: कब तक जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट? यहां पढ़ें महत्वपूर्ण जानकारी

Mon, 23 May 2022 07:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MSBSHSE Maharashtra Board HSC Result 2022: बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद, एचएससी परिणाम mahresult.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा और नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का अनुसरण करके इसे चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Maharashtra Board HSC Result - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra Board HSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2022 को लेकर मीडिया रिपोर्ट में विभिन्न दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि रिजल्ट जून के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं जबकि कुछ में 10 जून तक रिजल्ट घोषित कर दिए जाने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

हालांकि, महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इतना तो तय है कि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन  (MSBSHSE) महाराष्ट्र HSC रिजल्ट जून 2022 में ही जारी कर देगा। लेकिन फिलहाल यह तय नहीं है कि रिजल्ट 10 जून को ही जारी किए जाएंगे।
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद, एचएससी परिणाम mahresult.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा और नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का अनुसरण करके इसे चेक किया जा सकता है।

विज्ञापन

28 मई तक मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश

बोर्ड ने शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन को जल्द से जल्द पूरी करने को कहा है। बोर्ड की ओर से 28 मई की डेडलाइन इसलिए ही तय की गई है कि जून के पहले हफ्ते में ही रिजल्ट जारी हो जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड के परिणाम में देरी का कारण कई शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाना है। हालांकि, बोर्ड और शिक्षा मंत्रालय की समझाइश पर वे दोबारा कॉपियों की जांच करना शुरू कर चुके हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि एचएससी परिणाम 2022 के लिए जांच या मूल्यांकन कार्य 28 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
 

एक प्रश्न के लिए मिलेंगे पूरे अंक

Maharashtra HSC Result देखने के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और msbshse.co.in पर विजिट करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इन दोनों वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टीवेट कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा के अंग्रेजी पेपर में पूछे गए एक प्रश्न के लिए पूरे अंक देगा। क्योंकि संबंधित सवाल जरूरी दिशा-निर्देशों के बिना छपा था।  
 
विज्ञापन

Maharashtra HSC Result ऐसे करें जांच

  1. छात्र बोर्ड से संबद्ध आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और msbshse.co.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर रिजल्ट पेज पर क्लिक करें। 
  3. आपको एक नए पृष्ठ पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  4. महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  5. लॉगिन पेज में, अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  6. आपका महाराष्ट्र कक्षा 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  7. अब डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें