28 मई तक मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश
बोर्ड ने शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन को जल्द से जल्द पूरी करने को कहा है। बोर्ड की ओर से 28 मई की डेडलाइन इसलिए ही तय की गई है कि जून के पहले हफ्ते में ही रिजल्ट जारी हो जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड के परिणाम में देरी का कारण कई शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाना है। हालांकि, बोर्ड और शिक्षा मंत्रालय की समझाइश पर वे दोबारा कॉपियों की जांच करना शुरू कर चुके हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि एचएससी परिणाम 2022 के लिए जांच या मूल्यांकन कार्य 28 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
एक प्रश्न के लिए मिलेंगे पूरे अंक
Maharashtra HSC Result देखने के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और msbshse.co.in पर विजिट करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इन दोनों वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टीवेट कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा के अंग्रेजी पेपर में पूछे गए एक प्रश्न के लिए पूरे अंक देगा। क्योंकि संबंधित सवाल जरूरी दिशा-निर्देशों के बिना छपा था।