Maharashtra Board 2023: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं कक्षा के गणित के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तीन छात्रों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Maharashtra Board Class 12 Maths Question Paper Leak: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं कक्षा के गणित के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तीन छात्रों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दादर के डॉ.एंटोनियो डिसिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में एक छात्र के मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र का एक हिस्सा बरामद किया गया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में बताया है कि क्राइम ब्रांच को मामला सौंपा गया है।