6 फरवरी तक करना होगा ये काम
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर (पेपर 1 या 2) को किया गया था। पीडीएफ में सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर और सीट नंबर शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों का परिणाम आरक्षित किया गया है, उन्हें 6 फरवरी, 2025 तक अपना विवरण प्रस्तुत करना होगा।
इस परीक्षा के परिणाम के अनुसार यदि कोई अंक सत्यापन या त्रुटि/आपत्ति हो तो उसे 1 से 6 फरवरी 2025 के मध्य ऑनलाइन दर्ज कराया जा सकता है। अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उत्तीर्ण उम्मीदवारों को एमएससीई से मिलेगा प्रमाण पत्र
परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को MSCE द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र मिलेगा। उसके बाद, वे महाराष्ट्र में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
- होमपेज पर, MAHA TET परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
- अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F दबाएं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।