फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAH MBA CET 2023: एमएचटी सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Thu, 23 Feb 2023 08:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MAH MBA CET 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MAH MBA CET 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 23 फरवरी 2023 से शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
MAH MBA CET 2023
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MAH MBA CET 2023: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (एमएचटी सीईटी) या महासीईटी ने एमबीए/एमएमएस सीईटी 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 मार्च, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री है। केवल महाराष्ट्र राज्य से संबंधित पिछड़ा वर्ग श्रेणियों (एससी, एसटी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) सहित आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में 45 प्रतिशत अंक हैं वे आवेदन के लिए पात्र हैं।


 

एमएएच एमबीए सीईटी 2023 पंजीकरण शुल्क महाराष्ट्र राज्य ,महाराष्ट्र राज्य के बाहर, जम्मू और कश्मीर के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये है। जबकि पिछड़े वर्ग की श्रेणियों और विकलांग व्यक्तियों (PwD) के महाराष्ट्र राज्य से संबंधित उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर एमएएच एमबीए सीईटी 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें