मध्य प्रदेश के लगभग 47,800 निजी स्कूलों ने सोमवार को नौवीं से 12वीं तक नियमित कक्षाएं शुरू करने और कोविड-19 महामारी के कारण संस्थाओं का मान्यता शुल्क माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑनलाइन कक्षाओं को अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया है। सूबे में 2,800 स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और 45,000 स्कूल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध हैं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित सिंह का कहना है कि राज्य सरकार से इस मामले में सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद अनिश्चितकाल के लिए ऑनलाइन कक्षाएं निलंबित कर दी हैं।