फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPBSE: मध्य प्रदेश बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं परीक्षा पैटर्न में किया ये बड़ा बदलाव

Wed, 23 Dec 2020 04:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

MPBSE MP Board Exam 2021: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021 में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। एमपीबीएसई ने 2020-2021 सत्र से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 30 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही दीर्घउत्तरीय प्रश्नों को परीक्षा में नहीं शामिल करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया दसवीं और बारहवीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग ने ट्वीट के जरिए दी है। जिसमें कहा गया है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 30 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और दीर्घ उत्तरीय नहीं पूछे जाएंगे। दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नए पैटर्न का ब्लू प्रिंट वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। नए पैटर्न के हिसाब से अब सभी विषयों में 30 फीसदी ऑब्जेक्टिव आधारित प्रश्न, 30 फीसदी सब्जेक्टिव आधारित प्रश्न और 40 फीसदी तार्किक प्रश्न होंगे। इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 75 फीसदी लघु व दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CBSE: आठवीं से दसवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सीबीएसई ने शुरू किया ये चैलेंज

वहीं, बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें