महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने बुधवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का सप्लीमेंंट्री रिजल्ट जारी किया। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in के जरिए दसवीं और बारहवीं कक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-CBSE: आठवीं से दसवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सीबीएसई ने शुरू किया ये चैलेंज
आधिकारिक वेबसाइट
mahresult.nic.in
गौरतलब है कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड ने 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक एचएससी की सप्लीमेंट्री परीक्षा और 20 नवंबर से 5 दिसंबर तक एसएससी की सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित कराई थी। एसएससी प्रैक्टिकल और ग्रेड परीक्षा 18 नवंबर से 5 दिसंबर तक हुई थी जबकि एचएससी मौखिक परीक्षा 18 नवंबर से 10 दिसंबर तक हुई थी।
इसे भी पढ़ें-JNU Admission 2020: JNUEE सेकेंड लिस्ट रिजल्ट जारी, पढ़िए पूरी खबर
बोर्ड ने 16 जुलाई को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था।
ऐसे देखें दसवीं और बारहवीं बोर्ड का सप्लीमेंट्री रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-उसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक