Lucknow University Admissions 2020: लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) ने कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए तीस जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले यह तारीख 13 जून थी, लेकिन इसे विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बढ़ाकर तीस जून कर दिया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इससे पहले यूजी और पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 20 मई थी, जिसे बढ़ाकर 13 जून किया गया था। अब यह तारीख फिर से बढ़ गई है।