फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: जानें हेमा मालिनी और उर्मिला मातोंडकर में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा

Thu, 23 May 2019 04:37 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के परिणामों का इंतजार पूरी जनता को है पर अभी भी लोकसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी आगे बढ़ती जा रही हैं जबकि चुनाव के रुझान को देखते हुए उर्मिला मातोंडकर की हार तय मानी जा रही है । उर्मिला भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से 2.50 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। पर क्या आप जानते हैं दोनों में कौन है ज्यादा शिक्षित..?
विज्ञापन

राज कपूर के साथ फिल्मी करियर शुरू करने वाली हेमा ने बड़े पर्दे पर खूब नाम कमाया है। हेमा मालिनी ने साल 1980 में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल। हेमा और धर्मेंद्र के प्यार की झलक फिल्म 'शोले' में बखूबी दिखाई देती है। हेमा अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर, लेखक, निर्देशक और प्रोड्यूसर भी हैं। यहां हम बात उनकी शिक्षा की कर रहे हैं। अपनी एजुकेशन को लेकर वो काफी विवादों में रही हैं। चुनावी हरफनामें में उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता पीएचडी की मानद उपाधि दर्शाई हैं। असल में वो 10वीं पास हैं।
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर पहली बार चुनाव के मैदान में उतरी हैं। यहां हम बात उनकी शिक्षा की कर रहे हैं। उर्मिला ने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से पढ़ाई की है। 1980 में बाल कलाकार के रूप में मराठी फिल्म ‘जाकोल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली उर्मिला महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट के लिए खड़ी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें