फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : एलडीएफ सरकार ने बदले नियम, राज्यपाल खान से छीनेगा कलामंडलम डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति का पद

Thu, 10 Nov 2022 11:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल : मुख्यमंत्री पी विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार ने केरल कलामंडलम डीम्ड यूनिवर्सिटी के नियमों में संशोधन करते हुए राज्यपाल को अपने कुलाधिपति के पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में राज्य सरकार और राज्यपाल में टकराव बढ़ता जा रहा है। विश्वविद्यालयों के कामकाज को लेकर आलोचना के कारण अब सरकार ने राज्यपाल को राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार ने केरल कलामंडलम डीम्ड यूनिवर्सिटी के नियमों में संशोधन करते हुए राज्यपाल को अपने कुलाधिपति के पद से हटा दिया है। सरकार ने कहा कि यह एक ऐसा पद है, जो अब कला और संस्कृति के क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से भरा जाएगा।  

विज्ञापन


सरकार ने एक बयान में कहा कि वह अब राज्य में विश्वविद्यालयों के शीर्ष पद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नहीं देखना चाहते हैं। इसलिए, कला और संस्कृति के क्षेत्र के डीम्ड विश्वविद्यालय केरल कलामंडलम के नियमों और विनियमों में संशोधन करने का आदेश जारी किया है। केरल कलामंडलम की वेबसाइट के अनुसार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान वर्तमान में इस डीम्ड विश्वविद्यालय चांसलर यानी कुलाधिपति हैं। 

यह कदम राज्य में कुलपतियों की नियुक्ति सहित विश्वविद्यालयों के कामकाज को लेकर खान के साथ सरकार की चल रही खींचतान और केरल में विश्वविद्यालयों के शीर्ष पर प्रतिष्ठित शिक्षाविदों के साथ उनकी जगह एक अध्यादेश लाने की घोषणा के बीच आया है। डीम्ड विश्वविद्यालय के संशोधित नियमों में यह भी कहा गया है कि केरल कलामंडलम की शासन प्रणाली और प्रबंधन संरचना राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें