फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCC NEET MDS 2024: नीट एमडीएस के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन, कल से चुन सकेंगे कॉलेज और पाठ्यक्रम

Wed, 16 Oct 2024 09:07 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MCC NEET MDS 2024: नीट एमडीएस के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन, कल से चुन सकेंगे कॉलेज और पाठ्यक्रम
विज्ञापन
NEET MDS Counselling 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MCC NEET MDS 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज, 16 अक्टूबर को मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस) काउंसलिंग 2024 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के स्पेशल स्ट्रे वेकैंसी राउंड का पंजीकरण बंद हो जाएगा। आज दोपहर 3 बजे तक पंजीकरण विंडो खुली रहेगी। वहीं शाम 6 बजे तक आवेदक शुल्क भुगतान कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकृत उम्मीदवार 17 अक्तूबर तक पाठ्यक्रम और कॉलेज के विकल्प भरने का अवसर है।

विज्ञापन

पहले ही अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) या राज्य कोटा काउंसलिंग के माध्यम से सीट हासिल करने वाले उम्मीदवार जिनमें निजी या डीम्ड कोटा की सीटें भी शामिल हैं, वे विशेष रिक्ति दौर में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। नीट एमडीएस काउंसलिंग के विशेष रिक्ति दौर के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर को की जाएगी और सीट आवंटन परिणाम 18 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रिक्त सीटों को भरने के लिए सभी श्रेणियों के लिए NEET MDS 2024 कट-ऑफ को 21.692 प्रतिशत तक कम कर दिया।

 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • एमडीएस टैब पर क्लिक करें।
  • अब, उम्मीदवार गतिविधि बोर्ड के अंतर्गत 'नया पंजीकरण 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • NEET MDS आवेदन संख्या का उपयोग करके पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • परामर्श शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • उसका प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें