BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज बिहार बोर्ड की 2025 सत्र के लिए कक्षा 10 और 12 के लिए पंजीकरण आज बंद कर देगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि बीएसईबी बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 21 अक्तूबर कर दिया गया था। छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने हेतु निर्धारित समय सीमा से पहले आवश्यक दस्तावेज और आवश्यक आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
छात्रों को पंजीकरण फॉर्म जमा करके स्कूल में जमा करना होगा। बता दें कि वर्ष 2025 के लिए बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य श्रेणी के छात्रों को 1,010 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी के छात्रों को 895 रुपये का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरते समय किसी भी तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं, वे 0612-2230039 या 0612-2232074 पर आधिकारिक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।