CMA December 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) अंतिम परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार जो इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, अब वे 17 अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सामान्य शुल्क के साथ 500 रुपये का अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवारों को एक फोटो और अपना हस्ताक्षर जमा करना होगा। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट icmai.in के माध्यम से CMA इंटर, अंतिम दिसंबर सत्र 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएमएआई की आवेदन प्रक्रिया के अनुसार, अभ्यर्थी अतिरिक्त समूह के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें "द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट ऑफ अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया" के पक्ष में कोलकाता में देय डीडी (अपेक्षित परीक्षा शुल्क) जमा करना होगा। साथ ही परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भी अंतिम तिथि तक परीक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के साथ-साथ अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी सावधानी से भरें। पंजीकरण के समय अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।