फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही कर लें छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन, कहीं मौका हाथ से निकल न जाए

Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना है तो यह आखिरी मौका है। जल्दी से अप्लाई करें नहीं तो मौका हाथ से निकल जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि है।

विज्ञापन


सर्दियों की छुट्टी होने की वजह से जिले के 35 स्कूलों के 600 छात्र आवेदन नहीं कर पाए है। ऐसे में तिथि न बढ़ने पर ये छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। तिथि बढ़ाने पर अभी विभाग के अफसर भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए स्कूलों को छात्रों से दस्तावेज लेकर विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। एक जनवरी से 31 जनवरी तक विभाग की ओर से आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन


लेकिन जनपद के दूरस्थ इलाकों चकराता, त्यूनी, कालसी आदि क्षेत्रों में सर्दियों की छुट्टी होने की वजह से 35 स्कूल अपने 600 छात्रों के आवेदन नहीं कर पाए हैं। आज अंतिम तिथि है, जबकि स्कूल एक फरवरी को खुलने है।

विज्ञापन

ये मिलती है छात्रवृत्ति

ऐसे में इन छात्रों के आवेदन होने मुश्किल है। आवेदन न होने की दशा में ये छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। स्कूलों ने विभाग से पोर्टल को कुछ समय के लिए और खोले जाने की मांग की है।

ये मिलती है छात्रवृत्ति
कक्षा एक से पांच तक- 600 रुपये
कक्षा छह से आठ तक- 960 रुपये
कक्षा नौ, दस के लिए- 2250 रुपये
कक्षा 11 और 12 के लिए- 2750 रुपये

पोर्टल के बंद होने की अंतिम तिथि 31 जनवरी ही तय की गई है। छुट्टी की वजह से कुछ स्कूलों से छात्रों के आवेदन नहीं हो पाए है। स्कूलों की मांग पर विचार किया जा रहा है। विभाग का प्रयास रहेगा कि कुछ समय के लिए और पोर्टल खुल जाए।
अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें