एन.सी.सी. की भव्य परेड और देशभक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम के साथ ग्राफिक एरा में 69वें गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रो. (डा.) आर. सी. जोशी और ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के कुलपतिप्रो. (डा.) संजय जसोला ने भव्य परेड की सलामी लेकर तिरंगा फहराया।
प्रो. जोशी ने लोकतंत्र के चार स्तम्भों का उल्लेख करते हुए आह्वान किया कि देश के युवाओं को संविधान का सही रूप से पालन करना चाहिये ताकि उसे लिखने वालों का उद्देश्य सार्थक हो सके। दुनिया में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा भारत में होने का उल्लेख करते हुए डा. संजय जसोला ने कहा कि विश्व में चौथी क्रांति आ चुकी है।
आज का युवा इंटरनेट से जुड़ चुका है, ऐसे में हमें आने वाली चुनौतियों के लिए अभी से तैयार होने की जरूरत है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति एल.एम.एस. पालनी ने देश की स्मृधी के लिये युवाओं से भागेदरी का आह्वान किया।
इसके बाद ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय जसोला ने परेड की सलामी ली और पर्वतीय विश्वविद्यालय परिसर में झण्डा फहराया। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स ने अनुशासित और बेहतरीन मार्च पास्ट करके खूब तालियां बटोरी।