फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Lottery Results 2025: केंद्रीय विद्यालय कक्षा-1 का लॉटरी परिणाम घोषित, जानें कैसे करें लिस्ट चेक

Wed, 26 Mar 2025 11:40 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KVS Lottery Results 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 में प्रवेश के लिए लॉटरी परिणाम 2025 घोषित कर दिए गए हैं। अब जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए केवीएस स्कूल में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉटरी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVS Lottery Results 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025 के लिए कक्षा 1 के लॉटरी रिजल्ट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए केवीएस स्कूल में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉटरी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट विभिन्न स्कूलों के हिसाब से जारी किया गया है।
विज्ञापन


इस लिस्ट में जिन बच्चों का नाम शामिल है, उनके अभिभावक दिए गए समय पर स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद बच्चों का एडमिशन किया जाएगा।

यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

KVS Lottery List: कैसे चेक करें?

  • केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लॉटरी रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
  • सबसे पहले, अभिभावकों को अपने बच्चों के संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।  
  • वेबसाइट के होम पेज पर "Class 1 Lottery Result" के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपके सामने सभी कैटेगरी के परिणामों की लिस्ट खुलेगी। अपनी कैटेगरी के अनुसार पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, पीडीएफ फाइल में रिजल्ट देख सकते हैं जिसमें आपके बच्चे का नाम, आवेदन संख्या, कैटेगरी आदि जानकारी दी जाएगी।

इस दिन से शुरू होंगे केवीएस बाल वाटिका और कक्षा 2 के लिए रजिस्ट्रेशन

केवीएस ने आगामी बाल वाटिका और कक्षा 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तारीख भी घोषित कर दी है। इस प्रक्रिया की शुरुआत 2 अप्रैल 2025 से होगी और यह 11 अप्रैल तक चलेगी। अभिभावक इस अवधि में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी आवेदन पूरी तरह से निशुल्क रहेगा।

और भी पढ़ें:- गेट परीक्षा की टॉपर लिस्ट जारी, देखें किस पेपर में किसने किया टॉप
विज्ञापन

एडमिशन के लिए अगला कदम क्या होगा?

अगर आपके बच्चे का नाम लॉटरी रिजल्ट में आ गया है, तो अब अगले कदम के रूप में आपको एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए, आपको निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित केन्द्रीय विद्यालय जाकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, KVS के दिशानिर्देशों के अनुसार, एडमिशन सीट सुनिश्चित करने के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

वेटिंग लिस्ट में नाम होने पर क्या करें?

अगर आपके बच्चे का नाम वेटिंग लिस्ट में है, तो आपको KVS की वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहना होगा। पहली सूची की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद, रिक्त सीटों के आधार पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश दिया जाएगा। यदि फिर भी सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी सूची 2 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें