फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVPY 2021 Answer Key: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, चैलेंज विंडो भी खुली

Wed, 25 May 2022 08:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KVPY 2021 Answer Key Released: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय फेलोशिप है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है।
विज्ञापन
IISc Bangalore
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVPY 2021 Answer Key Released: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी (आंसर की) और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ac.in पर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईएससी की ओर से किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 की परीक्षा 22 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। यदि उम्मीदवारों को प्रकाशित उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, वे 27 मई, 2022 तक आपत्ति उठा सकते हैं।

विज्ञापन

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना का मकसद

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय फेलोशिप है। इस परीक्षा का उद्देश्य शोध के लिए प्रतिभा और योग्यता वाले छात्रों की पहचान करना है, उनकी अकादमिक क्षमता का अहसास करने में उनकी मदद करना, उन्हें विज्ञान में अनुसंधान करिअर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना, और देश में अनुसंधान और विकास के लिए सर्वोत्तम साइंटिस्ट माइंड्स की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित करना है। इनका चयन किसी भी फंडामेंटल साइंस यानी गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान आदि में अध्ययन करने वालों छात्रों में से किया जाता है। 

 

एप्टीट्यूड टेस्ट और साक्षात्कार दोनों के अंक अहम

साइंटिफिक रिसर्च के लिए योग्यता रखने वाले आवेदनों की जांच करने और देश के विभिन्न केंद्रों पर योग्यता परीक्षा आयोजित करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु में विशेष समूह / समितियां स्थापित की गई हैं। इनके द्वारा एप्टीट्यूड टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर, शॉर्ट-लिस्टेड छात्रों को एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जो चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण होता है। फेलोशिप प्राप्त करने के लिए, एप्टीट्यूड टेस्ट और साक्षात्कार के अंक दोनों पर विचार किया जाता है।

 

विज्ञापन

KVPY 2021 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  • चरण 1: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर प्रर्दशित उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: यहां अब अपनी स्ट्रीम के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 4: अब परीक्षा की उत्तर कुंजी देखें और डाउनलोड करें।
  • चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार उत्तर कुंजी यानी आंसर की को प्रिंट आउट भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें