केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (केटीईटी) मई सत्र के लिए आयोजित हुए परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। केरल परीक्षा भवन ने इससे पहले 18 अक्तूबर को फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। जिन उम्मीदवारों ने इस ऑफलाइन परीक्षा में भाग लिया था वह अपना परिणाम केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट
ktet.kerala.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए 31 अगस्त से लेकर 3 सितंबर 2021 तक किया गया था। परीक्षा 2.30 घंटे की थी और इसे विभिन्न पाली में 10 से 12.30, 2.30 से 5 और सुबह 9.30 से 12 बजे तक आयोजित किया गया था। केटीईटी परिणामों का निर्धारण उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी फाईनल उत्तर कुंजी के आधार पर किया गया है।
केटीईटी परिणामों को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के केटीईटी परिणामों को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट या केरल परीक्षा भवन के आधिकारिक वेबसाइट
ktet.kerala.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज के मेन्यू में Results सेक्शन में जाएं।
3. मांगे जा रहे स्थान पर अपने यूजर नेम और पासवर्ड को भरें और लॉग इन करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा।
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर प्रिंट करवा लें।
जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त कर लिए हैं, उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा भवन द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अगले राउंड की जानकारी दे दी जाएगी। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।