KPSC FDA Admit Card 2021: कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने सहायक / प्रथम श्रेणी सहायक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। असिस्टेंट/ फर्स्ट डिविजन असिस्टेंट के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने KPSC FDA भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट kpscrcruitment.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।