WBJEE 2021: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी कि 23 फरवरी से शुरू हुई है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल संयुक्त परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in है।