12वीं की परीक्षा रद्द कर चुके शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के बाद कई राज्यों के बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। जबकि, कई राज्य अपने यहां बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने को लेकर पुनर्विचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके फौरन बाद आईसीएसई बोर्ड ने भी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है, जो छात्रों के अनुकूल है। युवाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ भविष्य की रक्षा करता है।